फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर कैटवॉक करके दिखाया जलवा

Wed, 24 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा महोत्सव के मंच पर मंगलवार की रात फैशन का जलवा बिखरा। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने दीप प्रज्जवलित करके की।
विज्ञापन

देर रात शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवा प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही मंच पर चारों ओर प्रतिभागियों का जलवा बिखरने लगा। रंगबिरंगी लाइटों के बीच रंगबिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी बिजली गिरा रहे थे। प्रतिभागियों ने पैंट शर्ट, लखनवी लिबास, सिंधी सूट, लहंगा, डिजाइनर सूट, डिजाइन साड़ी, गाउन आदि पहनकर मंच पर कैटवॉक किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, नुमाइश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक नमिता तिवारी सहित संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें