इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को हाईटेक किया जाएगा तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यूपी एग्रो हार्टीटेक प्रदर्शन का उद्घाटन करते हुए इस तरह के आयोजन को किसानोें को लिए लाभकारी बताया।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान से हरे भरे खेत की थीम को लेकर प्रोग्रेस हारमोनी डेवलपमेंट चैंबर की ओर से प्रदेश सरकार के सहयोग से सैफई मेला प्रांगण में आयोजित यूपी एग्रो हार्टीटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद स्टाल का निरीक्षण भी किया।
प्रदर्शनी में कृषि की नई नई तकनीतियों पर आधारित उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी देने वाले स्टाल सजाए गए हैं, जिसमें कृषि उपकरण, दवाएं आदि के स्टाल सजे हैं।
समारोह में कृषि मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह, खादी मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पीएचडी चैंबर के चेयरमैन डा. ललित खेतान, पदमश्री डा. बिंदेश्वर पाठक आदि ने संबोधित किया।
पीएचडी चैँबर के वाइस प्रेसीडेंट गोपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद धर्मेंद यादव, सांसद तेज प्रताप यादव तथा डा. बिंदेश्वर पाठक को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
महिला कौशल विकास के तहत इटावा व कन्नौज की 35 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, राज्यमंत्री अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, गोपाल यादव, पूर्व संासद प्रेमदास कठेरिया, सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, चंदगीराम यादव आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।