फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः बंदरों के आतंक से किसान परेशान

विज्ञापन
उत्तम उपाध्याय। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम जगसौरा के समीप भोगनीपुर नहर किनारे बंदरों के आतंक से किसान परेशान हैं। बंदर फसल तहस-नहस कर रहे हैं। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है। किसान कड़ाके की ठंड में दिन रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के पातीराम, सुभाष चंद्र, रघुवीर प्रसाद, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अरनाम सिंह, गिरीश चंद्र आदि किसानों ने बताया कि यहां पर 50 से ज्यादा बंदर आ गए हैं। वह दिन हो या रात फसलों को उजाड़कर नुकसान कर रहे हैं। ग्राम बिहारीपुरा, जगसौरा तथा भतौरा के किसानों के यहां लगभग 50 बीघा से ज्यादा खेत पर किसानों का आतंक है।
कभी बंदरों के आतंक की वजह से किसानों को खेत तक छोड़कर भागना पड़ता है। बंदर गेहूं , आलू, बरसीम, सरसों की फसल को भी चौपट कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों पर हमलावर हो जाते हैं। जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने अपेक्षा की है कि इन बंदरों से फसलों को बचाने के लिए किसी न किसी तरह उपाय कर इनको जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाए जिससे उनकी फसले बच सके।
विज्ञापन

जगसोरा के किसान उत्तम उपाध्याय का कहना है कि गांव में बंदर लगभग 40 से ज्यादा हैं। दिन भर इनके आतंक से हम परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जगसोरा के किसान देवेंद्र का कहना है कि उन्हें दिन भर खेतों में ही रहना पड़ता है। बच्चों पर तो बंदर दौड़ पड़ते है। बड़ी मुश्किल से खेती रखा पा रहे हैं।

देवेंद्र। संवाद- फोटो : ETAWAH

खेत में किसान की फसल उजाड़ते बंदर। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें