फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी से बचाव के लिए छिड़काव करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में टिड्डियों का प्रकोप चल रहा है। टिड्डी दल एक दिन में 150 किलोमीटर तक उड़ सकता है। जिस खेत में दल गुजर जाता है उसे चंद मिनट में नष्ट कर देते हैं। इस कीट से बचाव के लिए फसलों की नियमित निगरानी की जरूरत है। टिड्डी दल के आसपास आने की जानकारी होने पर कृषि रक्षा इकाई या उपसंभागीय कृषि प्रसारअधिकारी कार्यालय में तुरंत सूचना दें। फसल पर टिड्डी का हमला होने पर खेत के चारों ओर मेड़ों पर धुआं कर दें। साथ ही रसायनिक दवा क्लोरपायरीफास 50 प्रतिशत या डेल्टामेथ्रिन 2.8 प्रतिशत ईसी या लैंब्डासाइहेलोथ्रिन 5 प्रतिशत, ईसी को एक मिली लीटर पानी में घोलकर पावर स्पेयर या ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर से छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें