फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूटी सवार किसानों को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बरैला गांव से कस्बा में कीटनाशक दवा लेकर लौट रहे स्कूटी सवार दो वृद्ध किसानों को कुक्कुट शाला के पास अनियंत्रित कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्राम बरैला निवासी किसान अशोक कुमार (80) गांव के ही वृद्ध किसान जय नारायण (87) को स्कूटी से कीटनाशक दवा लेने जा रहे थे। वह बकेवर के लखना सड़क कुक्कुट शाला के सामने स्कूटी मोड़ने लगे कि उसी समय लखना की ओर से अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों किसान घायल हो गए। दोनों किसानों को 50 शैया अस्पताल बकेवर में भर्ती कराया जहां से जय नारायण की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें