फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीएपी लेने के लिए किसानों में हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर सहकारी समिति में मंगलवार को खाद पहुंची तो किसानों में धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण करना पड़ा। 400 बोरी डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की बुआई चल रही है। इसके लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। रविवार रात को समिति पर 600 बोरी डीएपी भेजी गई थी। सोमवार को अवकाश होने के कारण वितरण मंगलवार से शुरू हुआ।
इसकी जानकारी होते ही किसान सुबह से ही लाइन में लग गए। जल्दबाजी के चक्कर में धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। खाद का वितरण शुरू होते-होते 10 बज गए। शाम पांच बजे तक 400 बोरी बांटी गई। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि सभी को खाद देने का प्रयास किया जा रहा है। रैक आने के हिसाब से बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें