फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में हुआ डीएपी का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बारिश के बाद फसलें बर्बाद होने से परेशान किसानों को डीएपी भी नहीं मिल पा रही है। सहकारी समितियों से उन्हें टरकाया जा रहा है। कस्बा स्थित सहकारी समिति पर सोमवार को किसानों की लाइन लगी रही। खाद न मिलते देखकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की देखरेख में 290 किसानों को खाद बांटी गई। खाद खत्म होने से 50 अन्नदाता निराश लौट गए।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर पर सोमवार को डीएपी वितरण की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसान सुबह आठ बजे से ही पहुंच गए। 10 बजे समिति खुलने पर खाद के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई।
नोकझोंक भी हुई। खाद वितरण में परेशानी होती देखकर समिति के सचिव ने पुलिस बुला ली। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने किसानों को समझाकर लाइन में लगाया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि समिति पर 290 बोरी डीएपी उपलब्ध थी, इसे वितरित कर दिया गया। जिन किसानों को खाद नहीं मिल पाई है, उन्हें रैक आने पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें