फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की जांच के लिए किटें तो आईं पर टेक्नीशियन का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है और 50 शैया अस्पताल में खून की जांच की सुविधा ही नहीं है। विभाग ने यहां जांच किटें तो भेज दीं लेकिन टेक्नीशियन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. गीताराम ने अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के साथ बैठक की। डेंटल चेयर उपलब्ध होने के बारे में जानकारी ली तो दंत चिकित्सक डॉ. शाहना ने इन्कार किया। 50 शैया अस्पताल में बकेवर, लखना व आसपास के क्षेत्रों के मरीज बड़ी संख्या में रोजाना पहुंचते हैं। यहां बुखार पीड़ितों को लाभ नहीं मिल रहा है। सामान्य खांसी, जुकाम, बुखार की ही दवाएं मिल पा रही हैं। खून की जांच बाहर से करानी पड़ रही है।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. संदीप ने बताया कि सोमवार को डेंगू के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। धौरखा गांव के सतेंद्र ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। इटावा की प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराने पर डेंगू निकला। कस्बा बकेवर के ऑटो चालक मोहम्मद तरबाबू के पांच वर्षीय पुत्र अयान को डेंगू है। तरबाबू ने बताया कि पुत्र के खून निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई थी। इसमें 750 रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 12 बेड का डेंगू वार्ड बनवा दिया है। खून की जांच के लिए एक टेक्नीशियन को नियुक्त किया गया है। टेक्नीशियन को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें