फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फलदार व औषधीय पौधे देकर किया प्रेरित

विज्ञापन
फोटो संख्या 22 कार्यशाला में किसानों को जानकारी देते वन रेंज अधिकारी विवेकानंद दुबे व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पौधरोपण योजना के तहत सामाजिक वानिकी की ओर से बराउख गांव में कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में आए किसानों को फलदार व औषधीय पौधे वितरित किए गए। कार्यशाला के शुभारंभ में डीएफओ ने नव निर्मित शिवशक्ति मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा लगाया।
उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ औषधीय लाभ लेने के लिए किसानों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया गया।
लखना वन रेंज अधिकारी विवेकानंद दुबे ने वृक्षारोपण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को पौधारोपण, रखरखाव व उनकी बढ़ोत्तरी के लिए उपाय बताए गए। साथ ही हाईटेक नर्सरी के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर विवेकानंद दुबे ने बताया कि कार्यशाला में 15 सौ पौधे किसानों को वितरित किए गए। इसमें 500 पौधे सहजन के वितरित किए गए।
अधिकांश किसानों ने तत्काल ही ले जाकर पौधे लगाए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह भदौरिया, सौरभ चौधरी, अवधेश कुमार, महेशचंद्र, बराउख चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें