फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आग से किसान की झोपड़ी स्वाहा, 15 बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर जखौली में गुरुवार को किसान की झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट मं आकर झोपड़ी रखा पूरा सामान जल गया। साथ ही घर में बंधी 15 बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम जखौली निवासी हरिशंकर उर्फ टीटी अपनी बकरियों को झोपड़ी में बांधकर सो रहा था। गुरुवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत इकदिल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने सूचना मिलने के बावजूद दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव ने घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। आश्वासन दिया है कि किसान को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें