फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान- शिवपाल

Wed, 11 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान परेशान हैं। प्रदेश के किसानों ने पहले ओलावृष्टि और बाद में सूखे की मार झेली, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही।
विज्ञापन


यह बात श्री यादव ने बुधवार को ग्राम कुरसेना के समीप जमुनाबाग पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव के जय बालाजी कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने बिहार में भाजपा की हार पर कहा कि लोग अब समझ चुके हैं कि देश का राजा जब झूठ का सहारा लेगा तो जनता का क्या भला कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भी वर्ष 2017 के चुनाव में किसान और महंगाई से जूझते गरीब लोग भाजपा की पोल खोल देंगे। जबकि डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता, विश्वनाथ सिंह सोनू, मोनू यादव, मायाराम, कप्तान सिंह यादव, अजेंद्र गौर, अनवर सिंह, मोंटी यादव, सुभाष, राजकमल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने पीडब्ल्यूडी मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रामनरेश राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें