फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 150 आवारा मवेशियों को बाड़े में बंद कर किसानों ने ब्लॉक में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। ब्लॉक बढ़पुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत असवा, पुरा रेवाड़ी और कछार के किसानों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। आवारा पशुओं से बाजरा, अरहर और तिल की फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान किसानों ने करीब 150 मवेशियों को गांव के एक बाड़े में बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान बढ़पुरा ब्लॉक परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत सचिव ने सभी मवेशियों को गोशाला भेजने का आश्वासन दिया था। हालांकि, एक वाहन भेजकर केवल 24 पशुओं को ही गोशाला पहुंचाया गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी दूसरा वाहन नहीं पहुंचा। बाड़े में बंद मवेशियों के चारे और पानी की व्यवस्था करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क करने पर भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
प्रदर्शन कर रहे किसान ब्रह्मानंद बघेल, रामशंकर और उमेश बघेल ने बताया। आवारा पशु प्रतिदिन खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन में बिसराम सिंह, प्रमोद सिंह, उमा सिंह, श्रीचंद, प्रेम नारायण, जय सिंह, कलम सिंह और भगवान सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन


वर्जन
किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आवारा मवेशियों को गोशाला भेजने और समस्या के समाधान की कार्रवाई की जाएगी। - गौरव पुरोहित, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें