फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: निमंत्रण से लौट रहे किसान की बाइक-ऑटो की भिड़ंत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा-अछल्दा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। वह महेवा में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर अहेरीपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सौरभ मिश्रा (45) मूल रूप से वीरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में परिवार के साथ अहेरीपुर में रह रहे थे। उनकी पत्नी इंद्रावखी स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि सौरभ बृहस्पतिवार देर रात पूर्व प्रधान निवाड़ी ब्रजेश कुमार की बेटी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
वह महेवा मोड़ से आगे कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे, तभी अहेरीपुर की ओर से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महेवा चौकी इंचार्ज दिलीप पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सौरभ को सीएचसी महेवा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें