फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 12 Oct 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र के चौबेपुर गांव में फसल को गोवंशों से बचाने के लिए रखवाली कर घर आ रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चौबेपुर निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार यादव (42) पुत्र सुभाष चंद्र बुधवार रात करीब 12 बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने गंभीर हालत में पड़े धर्मेंद्र को देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। मृतक बटाईदार किसान था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें