फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार में 30 क्विंटल गेहूं ही बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर अब किसान एक बार में 30 क्विंटल गेहूं ही बेच पाएंगे। खरीद केंद्रों पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने नया नियम लागू कर दिया है।
विज्ञापन

बकेवर में सहकारी समिति खरीद केंद्र पर प्रतिदिन 300 से 400 क्विंटल तक गेहूं की तौल हो रही है। कभी बारदाना तो कभी पल्लेदारों की कमी से केंद्र पर अक्सर तौल बंद हो जाती थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर बारदाना समेत और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हुई हैं।
तौल बढ़ी तो उठान न होने से संकट खड़ा हो गया है। केंद्र पर गेहूं रखने के लिए जगह नहीं बची है।
इसी बीच शासन ने एक दिन में एक किसान का 30 क्विंटल गेहूं ही खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं। अगर किसान का 30 क्विंटल से अधिक का रजिस्ट्रेशन है तो उसे गेहूं दोबारा केंद्र पर लेकर जाना होगा। नए आदेश से किसानों पर भाड़े का बोझ बढ़ जाएगा। बकेवर क्रय केंद्र पर नए नियम से करीब छह हजार क्विंटल से अधिक खरीद हो चुकी है। 10 जून तक के टोकन किसानों को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें