फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नाले में पैर फिसलने से किसान की डूबकर मौत

Wed, 07 Oct 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के उरेंग गांव में मंगलवार को खेत पर गए किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि उरेंग गांव निवासी अखिलेश (45) मजदूरी के साथ खेती-किसानी करता था। मंगलवार को वह खेत पर गया था। कालीचरण की खदिया के पास बड़ा नाला गुजरा है। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि अखिलेश नाले में पैर धो रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद अखिलेश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अखिलेश अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें