फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो 11: भरथना में घटना स्थल पर रोते दोनों पुत्र तथा मौके पर मौजूद ग्रामीण। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र में खेत पर शौच के लिए गए एक किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के नगला चित्त निवासी सूबेदार सिंह (60) प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह खेत पर गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर कानपुर की ओर से आ रही आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। बड़े बेटे सोनू ने बताया कि पिता जब काफी देर तक नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कॉल की।
घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति द्वारा जानकारी देने पर हादसे का पता चला। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे अंकित और पत्नी ऊषा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई कोमल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें