फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया निवासी किसान की शनिवार शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गोली मारकर किसान की हत्या की गई है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के नगला दलजीत निवासी राजेश कुमार (46) शनिवार सुबह जसवंतनगर कोल्ड स्टोर से आलू का बीज लेने जाने की बात कह कर निकले थे। वह शाम तक वापस नहीं आए। शाम पांच बजे के आसपास मैनपुरी के कुर्रा निवासी एक किसान ने फोन कर परिजनों को बताया कि राजेश कुर्रा थाना क्षेत्र के छिमरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।
उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही परिजन सैफई पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बताया कि किसान के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका उपचार किया जा रहा है। हालत गंभीर देख परिजन किसान को रेफर कराकर आगरा ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के जीजा उपेंद्र ने बताया कि आगरा के डॉक्टर के मुताबिक राजेश के सिर पर गोली लगी है। सैफई थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने मौत का कारण पता चल सकेगा। मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र का है, इसे वहां ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें