इटावा। दिवाली पर सोमवार से 27 अक्तूबर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। विभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण कर फीडर और सब स्टेशनों की स्थिति देख रहे हैं। कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका नंबर 8279561695 है।
अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कि 27 अक्तूबर तक सुबह छह से दोपहर दो बजे तक सहायक अभियंता मीटर विद्युत परीक्षण केंद्र प्रियंका कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है।
दोपहर दो से रात दस बजे तक सहायक अभियंता मीटर विद्युत मीटर परीक्षण केंद्र राहुल कुमार की ड्यूटी रहेगी। इनका मोबाइल नंबर 9412748803 है। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रामसेवक तैनात रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9412748899 है। अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड पवन कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9412748801 है।