फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

Tue, 20 Oct 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। युवक की आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। परिजन ने संबंधित चौकी इंचार्ज पर आरोपियों से मिलीभगत कर मामले को दबाने का आरोप लगाया। सीओ ट्रैफिक ने पीड़ित परिवार से बात कर उनकी शिकायत सुनी।
विज्ञापन

जसवंतनगर के मलाजनी गांव निवासी धीरज ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बेटे गौरव का पत्नी काजल से विवाद चल रहा था। उन्होंने पत्नी के साढ़ू भोला उर्फ मोनू, केके और साले विकास पर गौरव का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 29 सितंबर को गौरव पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
इसके अगले दिन 30 सितंबर को गौरव ने बकेवर थाना क्षेत्र के टिलीटिला स्थित ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें धमका रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें