फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नकली बीज के रैकेट का खुलासा, आगरा- मैनपुरी के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थानाक्षेत्र में बाजरे के नकली बीज के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने नामी कंपनी क्रिस्टल बाजरे के नकली बीज के साथ दो शातिर तस्करों को पकड़ा है। ये तस्कर नकली लेबल लगाकर किसानों को ठगने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक कार और उसमें लदा करीब 180 किलोग्राम बाजरे का नकली बीज बरामद किया है।
विज्ञापन

दिल्ली की ट्यू बड्डी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहायक प्रबंधक प्रेम शर्मा को इस बारे में सूचना मिली थी। उन्हें जानकारी मिली कि सैफई के लाडमपुर भट्टा स्थित एक गोदाम में उनकी कंपनी के नाम से बाजरे का नकली बीज बेचा जा रहा है। सहायक प्रबंधक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को पुलिस टीम के सहयोग से प्रेम शर्मा ने गोदाम पर छापेमारी की। यह छापेमारी मैनपुरी के कुरा स्थित नगला धन निवासी अखिलेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू के गोदाम पर हुई। वहां आगरा नंबर की एक लाल रंग की गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी का मालिक आनंद प्रकाश तिवारी निवासी सदर बाजार, आगरा और गोदाम मालिक अखिलेश कुमार गाड़ी से माल उतार रहे थे।
बरामद किए गए 120 पैकेटों का कुल वजन 180 किलोग्राम था। इन पैकेटों की जब जांच की गई, तो सभी पर एक ही समान लेवल नंबर वाईपीपीएलओ 69टी चार अंकित था। सहायक प्रबंधक प्रेम शर्मा ने बताया कि कंपनी के असली पैकेटों पर सुरक्षा के लिहाज से हर पैकेट का लेवल नंबर अलग-अलग होता है। इसी तकनीकी पकड़ के बाद धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हो गया। प्रेम शर्मा की लिखित तहरीर पर सैफई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जांच स्वदेश कुमार को सौंपी गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नकली बीज नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें