फोटो संख्या 43-यही फोटो लगाकर प्लेन क्रैश होने की फर्जी सूचना वायरल की गई। संवाद
- फोटो : ETAWHA
सोशल मीडिया पर जसवंतनगर क्षेत्र में प्लेन क्रैश होने की फर्जी सूचना प्रसारित करने पर कथित पत्रकार को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया पर सनत तिवारी नाम के व्यक्ति ने जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के कचौरा बाईपास स्थित एक ढाबे के पास प्लेन क्रैश होने की सूचना शुक्रवार वायरल कर दी। सनत खुद को एक निजी चैनल का पत्रकार बताता है।
सूचना वायरल होने से आसपास के गांवों और पुलिस व प्रशासन में खलबली मच गई। ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े। जसवंतनगर कोतवाली पुलिस भी सुबह से दोपहर तक क्षेत्र में क्रैश प्लेन को तलाशती रही।
बाद में आसपास के थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कांबिंग की। बात में पता चला कि सूचना गलत है। जसवंतनगर पुलिस ने फर्जी वीडियो के आधार पर फर्जी सूचना प्रसारित करने पर सनत तिवारी को पकड़ लिया।
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना प्रसारित करने पर सनत तिवारी नाम को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।