फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला से मनोरंजन के साथ मेलजोल भी

Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए मेलों का आयोजन बेहद जरूरी है। ये समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ साथ भरपूर मनोरंजन भी देते है। यह बात पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव ने शुक्रवार की शाम ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन


श्री यादव ने कहा कि आज देश में विदेशी ताकतें अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर हावी हो रही हैं। हमें ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है, जो समाज को जोड़ने के साथ-साथ आपस में भाईचारे को बढ़ाते हों।

इस मौके पर पीसीएफ  चेयरमैन अंकुर यादव ने मेला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, संयोजक व्यवसायी विनोद यादव, सभासद राजीव यादव तथा टीपू यादव के प्रयास से लगी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को देखा और दुकानदारों से बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सपा सरकार उनके साथ है। किसी भी जरूरत को लेकर सरकार सहयोग करेगी। इससे पूर्व पीसीएफ चेयरमैन का आयोजकों ने प्रतीक चिह्न और फूलमालाआें से स्वागत किया।

मेला अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सभासद राजीव यादव ने क्षेत्रवासियों से प्रदर्शनी को सफल बनाने की अपील की। मेला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। जिससे क्षेत्रीय लोग लाभान्वित हो सकें तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व सर्कस आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें