फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की अफवाह से गई शिक्षामित्र की जान

Thu, 24 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आश्वासन के बाद भी शिक्षामित्र हर रोज उड़ रही अफवाहों से परेशान हैं। बुधवार को भी कुछ लोगों की करतूत एक महिला शिक्षामित्र पर भारी पड़ गई। फेसबुक पर किसी ने पोस्ट किया कि समायोजित सहायक अध्यापकों से वेतन की रिकवरी होगी।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद से सदमे में आई महिला शिक्षामित्र की हार्ट फेल हो जाने से मौत हो गई। ऊसराहार के गांव पीसापुरा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात विनीता यादव पत्नी संतोष यादव को हाल ही में शासन के निर्देश पर बसरेहर ब्लाक के किशनपुर मूंज के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित किया था।

हाईकोर्ट के समायोजन रद्द करने के फैसले के बाद से विनीता परेशान थी। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। बुधवार को किसी ने फेसबुक पर पोस्ट किया की शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिलेगा, साथ ही जो वेतन दिया गया है उसकी भी रिकवरी होती।
विज्ञापन


इस पोस्ट को पढ़कर अनेक शिक्षामित्र तनाव में आ गए। विनीता को भी इसकी जानकारी मिली तो उसने इसका पता लगाया, लेकिन उसे सही जानकारी नहीं मिल पाई। जिससे वह तनाव में थी। बुधवार की शाम जब वह अपने घर पर थी, तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हार्ट फेल होने से मौत होने की बात बताई।

गुरुवार को विनीता का पोस्टमार्टम हुआ। शिक्षामित्र की मौत की सूचना पर अनेक शिक्षामित्र जिला अस्पताल पहुंचे। एडीएम ईश्वरचंद व बीएसए जेपी राजपूत भी अस्पताल पहुंचे और उपस्थित शिक्षामित्रों व उसके परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि समायोजन रद्द होने के बाद से वेतन की रिकवरी की चर्चा से विनीता सदमे में आई और उसी से उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें