फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला और बालक मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना के दो और मरीज मिले हैं। इसके साथ सक्रिय मामले चार हो गए हैं। चारों मरीज सैफई में मिले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन

जनपद में 12 अप्रैल को पहली बार सैफई में दो कोरोना मरीज मिले थे। इनमें मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर व दूसरा लैब कर्मी था। स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों मरीजों को होम आइसोलेट करने के बाद 16 अप्रैल को एक संक्रमित के परिवार की कोरोना जांच कराई। इसमें 39 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बालक शामिल हैं। इन दोनों को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान रविवार को कानपुर की एक छात्रा कोरोना जांच में संदिग्ध मिली। सोमवार को छात्रा को अलग कक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई।



मास्क लगाने की अपील
कोविड के नोडल अधिकारी डॉ.बीएल संजय ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। लंबे समय से बुखार, जुकाम होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा के अलावा जिले के आठों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने की सुविधा है। रविवार को 352 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन




बकेवर में रोजाना हो रही 25 मरीजों की जांच
बकेवर। 50 बेड के अस्पताल में रोजाना 25 मरीजों की कोराना जांच हो रही है। अस्पताल में कोरोना की एंटीजन जांच के लिए केंद्र खोला गया है। स्टाफ नर्स अनु ने बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में आया एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। अस्पताल प्रभारी डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें