इटावा। एक सप्ताह से मौसम में सुधार होने के बाद भी ट्रेनों के समय में कोई सुधार नहीं है। यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं। स्थिति यह है कि अभी भी प्रमुख ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
गुरुवार को कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटे, कालका नेता जी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी इटावा स्टेशन पहुंचीं। दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस छह घंटे 24 मिनट और कानपुर से टूंडला की ओर जाने वाली टूंडला स्पेशल दो घंटे देरी से आई। मौसम में बदलाव के बाद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।
स्टेशन पर अप गोमती के आने का समय सुबह 9:33 है। यह दोपहर 3:43 बजे इटावा पहुंची। इस ट्रेन से गाजियाबाद जा रहे बुजुर्ग रामकिशोर ने बताया कि वह समय से स्टेशन आ गए थे। यहां आकर पता चला कि ट्रेन काफी देरी से चल रही है। मौसम खुलने व सर्दी कम होने पर वह बेटे के पास जा रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन सुबह 10 बजे आने वाली स्पेशल ट्रेन भी कई घंटे देरी से चल रही है।