फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म में 10 साल की सजा, 35 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 24 Nov 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सोमवार को दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 35 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही कल्लन यादव उर्फ श्याम बिहारी आठ जनवरी 2021 को उसकी 17 वर्षीय बेटी को ले गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया था। पूछताछ के दौरान किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने कल्लन यादव उर्फ श्याम बिहारी को दोषी करार दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 10 साल के कारावास और 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना जमा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें