फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मालदा टाउन -अहमदाबाद विशेष ट्रेन का आज से होगा संचालन

Thu, 15 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने आगामी त्योहार के चलते मालदा टाउन-अहमदाबाद विशेष ट्रेन को 16 अक्तूबर से संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को त्योहार पर आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन सं 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद विशेष ट्रेन को प्रत्येक शुक्रवार को 16, 23 व 30 अक्तूबर तथा 6, 13, 20 एवं 27 नवंबर तक संचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन सं.09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन को प्रत्येक बुधवार को 21 व 28 अक्तूबर तथा 4, 11, 18 व 25 नवंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
इसमें एसी तृतीय के 12, स्लीपर के 08, एसएलआरडी के कोच होगा। ये ट्रेन मालदा टाउन से शाम छह बजे चलेगी। इसके बाद न्यू फरक्का जंक्शन, बरहरवा जंक्शन, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, किऊल जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी होते हुए इटावा जंक्शन पर शाम छह बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद ईदगाह, सवाई माधोपुर , कोटा जंक्शन , नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा जंक्शन, छायापुरी, आनंद जंक्शन, नडियाड जंक्शन होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह ये ट्रेन वापसी में इटावा जंक्शन पर शाम पांच बजकर 50 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें