फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नवरात्र से पहले फलों के दाम बढ़े, सेब 100 के पार पहुंचा

Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 03: फल मंडी में सेब की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
इटावा। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही फलों के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसमें सेब के दाम एक सप्ताह में 80 से बढ़कर 100 व 120 रुपये में पहुंच गए हैं। इसके अलावा केले के दाम 35 से 40 रुपये हो गए हैं। जबकि अंगूर प्रति किलो 60 से 80 रुपये में बिक रहा है। 50 रुपये प्रति किलो में मिलने वाला पपीता 60 रुपये में है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सेब के भाव में सप्ताह पूर्व के मुकाबले 20 रुपये का अंतर आया है। नवरात्र उत्सव में अधिकतर लोग नौ दिन तक उपवास रखकर फलों का सेवन करते हैं। इसके अलावा पूजा अर्चना में भी फलों का इस्तेमाल होता है, जिसमें सेब व केला सबसे अधिक प्रयोग होता है। मांग बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।
फल विक्रेता राजू ने बताया कि राजधानी की फल मंडी में आने वाला सेब व केला बाहरी राज्यों से आता है। फलों के दाम बढ़ने का बड़ा कारण नवरात्र है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे फलों की मांग बढ़ेगी तो इसके दाम और भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें