फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धान का भाव चमका तो किसानों का आलू की खेती पर फिर बढ़ा भरोसा

Sat, 14 Nov 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 02:::आलू का बीज शोधन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। बासमती धान की फसल का अच्छा भाव मिलने और आलू का बीज सस्ता होने से किसानों का रुझान एक बार फिर आलू की खेती की ओर बढ़ने लगा है। पिछले साल आलू की फसल में घाटा होने से इस बार किसान शुरुआत में आलू का रकबा घटाने की तैयारी में थे, लेकिन धान की उपज से अच्छा मुनाफा मिलने के बाद किसानों ने अपने फैसले बदल दिए हैं। अब किसान धान के खेत खाली होते ही उनमें आलू की बोआई कराने में जुट गए हैं। ऐसे में इस साल जनपद में आलू का रकबा पिछले साल के बराबर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार बासमती प्रजाति का धान 4000 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इससे किसानों को पिछले वर्षों की अपेक्षा बेहतर मुनाफा हुआ है। किसानों के मुताबिक, बासमती धान की खेती में करीब 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक का फायदा मिल रहा है। धान की फसल से हुई अच्छी आमदनी ने किसानों को आलू की खेती के लिए फिर प्रोत्साहित किया है। आलू की खेती में पिछले साल हुए नुकसान के चलते कई किसानों ने इस बार रकबा कम करने का फैसला किया था।
कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू का बीज भी उचित कीमत पर नहीं बिक रहा था। अब बीज सस्ता होने से किसान कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने लगे हैं। इससे बीज की निकासी में भी तेजी आई है। ग्राम कुड़रिया निवासी आलू किसान रामचंद्र ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 15 बीघा में आलू की खेती की थी, लेकिन इस बार धान का अच्छा भाव और बीज सस्ता होने से 40 बीघा में आलू की बोआई करा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान शिवराज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 25 बीघा में आलू किया था। शुरुआत में रकबा कम करने का विचार था, लेकिन धान का अच्छा भाव मिलने और अपना बीज होने के कारण इस बार 30 बीघा में आलू की खेती कर रहे हैं। किसान नरेश पाल ने बताया कि पिछले साल 30 बीघा में आलू किया था। घाटे को देखते हुए इस बार 10 बीघा करने की तैयारी थी, लेकिन अब धान में अच्छा मुनाफा मिलने और अपना बीज होने से फिर 30 बीघा में आलू की खेती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें