फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 5.38 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, हजारों लोगों का सफर होगा आसान

Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाकर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग 5.38 करोड़ रुपये की लागत से तीन नई सड़कों का निर्माण कराएगा। इससे कई गांवों के हजारों लोगों की राह आसान होगी। ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले में तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें मंगूपुर नगला रनू मार्ग से चमरपुरा तक नई सड़क का निर्माण 1.43 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इस सड़क का निर्माण छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, बहेड़ा नहरपुल से गौतमपुरा तक छूटी कड़ी को जोड़ने के लिए 1.47 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। इसके निर्माण की समयसीमा भी छह महीने निर्धारित की गई है।
सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय मार्ग-19 से व्यासपुर, महिपालपुर, नगला खादर होते हुए करौधी मार्ग का निर्माण 2.48 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। तीनों सड़कों में यह सबसे अधिक लागत वाली परियोजना है। इसे पूरा करने के लिए नौ महीने का समय निर्धारित किया गया है। अधीक्षण अभियंता मलिखान ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें