फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 2.51 करोड़ से 11 सड़कें होंगी दुरुस्त, 50 हजार को राहत

Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खस्ताहाल सड़कों से परेशान करीब 50 हजार लोगों को जल्द राहत मिलेगी। सिंचाई विभाग के इटावा प्रखंड निचली गंगा नहर ने यह पहल की है। 2.51 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

रजवाहों और माइनरों के किनारे बनी इन सर्विस रोड की दशा सुधारी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। लोगों को गड्ढों और जर्जर सड़कों से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। लंबे समय से ये सड़कें मरम्मत का इंतजार कर रही थीं। क्षतिग्रस्त सड़कों से ग्रामीणों और किसानों को दिक्कतें होती थीं। बारिश में इन मार्गों पर सफर करना और मुश्किल हो जाता था। अब सिंचाई विभाग ने इन सड़कों की दशा सुधारने की कार्ययोजना तैयार की है। कुल 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार रुपये इन कार्यों पर खर्च होंगे।
गांगसी रजवाहा की तीन सर्विस रोड पर करीब 77.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विलंदा रजवाहा की दो सड़कों की 54.16 लाख रुपये से मरम्मत होगी। बांसक रजवाहा की दो सड़कों पर 36.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों में नवीनीकरण भी शामिल है। चमरौआ माइनर, रतिभानपुरा माइनर, सैफई रजवाहा और दायां तखरऊ रजवाहा की सर्विस रोड भी दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन

एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि इससे आसपास के गांवों की बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी। किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि उपज लाने-ले जाने में आसानी होगी। स्कूली बच्चों और रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले ग्रामीणों का सफर भी सुगम हो सकेगा। यह काम लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें