फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। चार दिन पहले मैक्स वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की रविवार को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

12 जुलाई को
बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन गांव निवासी लाल सिंह (24) पुत्र सुंदर सिंह 12 जुलाई को मां लक्ष्मी देवी के साथ बाइक पर बाउथ गांव से लौट रहा था। प्रेम नगर के निकट मैक्स वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से लाल सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं और मां के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गए थे। दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजन रविवार को लाल सिंह को आगरा के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गर्भवती पत्नी वंदना और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें