फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में जमीन के विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में लाठियां चलीं
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से सैफई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के फर्दपुरा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें एक महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
फर्दपुरा गांव की शीला देवी पत्नी रविंद्र ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गलत तरीके से पैमाइश कर प्लाट पर कब्जा कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें शीला देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौबिया थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
बसरेहर। लोहिया कला की राधा देवी ने गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में महिला ने बताया कि लोहिया कला में इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग किनारे उनकी जमीन है। वर्ष 1996 में पति राजकुमार ने कुछ जमीन बेची। अब कुछ लोग दूसरी पार्टी से बैनामा कराकर सड़क किनारे वाली भूमि पर निर्माण कार्य कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामला राजस्व विभाग का है। अभिलेखों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें