फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरओवर से इटावा ने जीता क्वार्टर फाइनल

विज्ञापन
फोटो संख्या 24- रणवीर सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में निशांत को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार मिला - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड पर शौर्य क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रणवीर सिंह स्मृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच इटावा एवं बरेली की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच हुआ रोमांचकारी मैच टाई हो गया। सुपरओवर में इटावा ने बरेली को एक रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सोमवार की सुबह बरेली के कप्तान यूसुफ अंसारी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ।
सभी बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग की बदौलत 25 ओवरों में 194 रन बनाए। बरेली की ओर से कप्तान यूसुफ अंसारी ने 47 रन, हर्ष राणा ने 49 रन, नितेश भारद्वाज ने 30 रन बनाए।
इटावा की ओर से तरुण ने 3 विकेट, धर्मेश ने 1 विकेट हासिल किया। 195 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी इटावा की टीम निर्धारित 25 ओवरों में 194 रन बनाकर बराबरी पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच मैच टाई हो गया। इटावा की ओर से निशांत कुशवाहा ने शानदार 97 रन बनाए। आशीष यादव ने 33 रन बनाए। बरेली की ओर से अब्दुल समद, रोबिन और पुष्पेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। अंतिम ओवर काफी रोमांचक रहा। जीत के लिए केवल पांच रन ही बनाने थे परंतु खिलाड़ी 4 रन ही बना सके। ओवर समाप्त हो गया।
मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर मेें इटावा ने 12 रन बनाए। 13 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी बरेली की टीम 11 रन ही बना सकी। इटावा ने एक रन से मैच जीत लिया। मैच की अंपायरिंग राजकपूर राणा एवं एच अब्बास ने की।
स्कोरर की भूमिका सोमू ठाकुर व कमेंट्री शफीक खान एवं गुलजार गामा ने की। मंगलवार को सुबह 10 बजे से इटावा एवं लखनऊ के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। मैन आफ दी मैच निशांत कुशवाहा को दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीआईसी पूरन सिंह पाल, जावेद अख्तर, सलीम हुसैन, शशांक पाठक, रवि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें