इटावा। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से दिन में करीब 11 बजे इसका असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस होने तथा हल्की हवाएं चलने से गलन भरी ठंड एक बार फिर से लौटने से लोगों को सुबह आग जलाकर देखना पड़ा। हालांकि दोपहर 12 बजने से पूर्व धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली।
कोहरे की वजह से स्कूली बच्चे ठंड से कांपते हुए स्कूल गए। मौसम में बदलाव की वजह से लोग परेशान हैं। कब धूप निकल आए और कब बारिश होने लगे इससे लोग और भी ज्यादा परेशान हैं। धूप न निकलने की वजह से धूप न मिल पाने से बुजुर्गों तथा सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। मौसम में परिवर्तन की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। रह-रहकर ठंडी हवाओं के चलने से लोग बच्चों घर से लेकर बाहर लेकर जाना काफी मुश्किल हो जाता है।
मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार रविवार 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 07 से लेकर 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। संवाद