फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे, बदली और हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
कोहरे के बीच परिवार को बाइक से लेकर जाता बाइक सवार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पहाड़ों पर बिगड़े मौसम का असर मैदानी क्षेेत्रों में भी नजर आ रहा है। करीब सप्ताह भर तक खिली धूप निकलने के बाद बुधवार को मौसम के बिगड़े हालात देखकर लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे और बदली से हुई। पूरे दिन मौसम के रुख को देखकर यही लगा कि कहीं बारिश न हो जाए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा जो अधिकतम 20 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह से ठंड बढ़ने से बच्चों को सिकुड़ते हुए स्कूल जाना पड़ा। दोपहर तक हालात यह रहे की धूप के दर्शन तक नहीं हुए। करीब सप्ताह भर बाद मौसम के बदले रुख को देखकर लोग भी हैरान थे। जो लोग तेज धूप पर गर्म कपड़े उतारने लगे थे उन्हें फिर से गर्म कपड़े पहनने को विवश होना पड़ा। सर्द हवाओं ने और भी ज्यादा परेशान किया। हवाओं से बचने को लोगों को सिर पर टोपी और मफलर बांध कर चलना पड़ा। सप्ताहभर बाद मौसम के रुख में इस कदर बदलाव देखने को मिला कि लोग बुधवार को लोग धूप में बैठ न सके।
मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार आगामी चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार से लेकर शनिवार तक न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी मौसम के मिजाज में जल्द कोई राहत भरे बदलाव नजर आने के आसार नहीं हैं। बारिश होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें