फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप से गलन से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो दिन से खिली धूप गलन के साथ-साथ शीत लहर पर भी भारी पड़ती नजर आ रही है। इस वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री रहने तथा करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी अपना ज्यादा असर न दिखा सकीं। इस वजह से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को हवाएं भी तेज गति से चल रहीं थीं। जबकि उतनी ही गति से सूर्य देव भी चमक रहे थे। पूरे दिन तेज धूप की वजह से लोगों को खासकर उम्र दराज लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार शुक्रवार से लेकर रविवार तक मौसम के परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान घटकर 06 डिग्री सेल्सियस रहने तथा कोहरा छाने की संभावना नजर आ रही है। 25 और 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान भले ही 08 डिग्री रहने और कोहरा छाने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें