फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : अज्ञात वाहन ने महिला को रौँदा, मौत

विज्ञापन
गीता देवी, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगला खुशहाली गांव की महिला को आगरा-कानपुर हाईवे पर किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुशहाली गांव निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी (50) साल भर पहले हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।
गुरुवार की रात दो बजे आंख खुली तो पता चला कि गीता घर पर नहीं हैं। रात भर गांव सहित आसपास खोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पुलिस से सूचना मिली कि जमुना बाग के पास आगरा-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में गीता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें