फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः किशोरी से दुष्कर्म और छेड़खानी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। किशोरी से छेड़खानी और दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार है। पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि 21 नवंबर को एक किशोरी के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गुरुवार सुबह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी विजय यादव बताया है।
वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक छेड़खानी करता था। आए दिन युवक बेटी का पीछा कर अश्लील हरकतें करता था। कई बार बेटी ने इसका विरोध किया, तो उसने गालियां देते हुए मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को अहेरीपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अहेरीपुर निवासी फिरोज उर्फ छोटू बताया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें