इटावा सफारी पार्क में स्थित लायन सफारी में एशियाई बब्बर शेरों का दीदार करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस महीने लायन सफारी खुलने की उम्मीद कम ही है। उसका प्रमुख कारण शेरों का प्रशिक्षण पूरा न होना है। शेरों के प्रशिक्षण के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अभी तीसरे चरण का प्रशिक्षण बाकी है।
यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शेरों का व्यवहार आशा के अनुकूल होने के बाद लायन सफारी खोलने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तब शासन से लायन सफारी आम दर्शकों के लिए खोलने की तारीख मुकर्रर की जाएगी। लायन सफारी, बीयर, डीयर, लेपर्ड और एंटीलोप सफारी को मिलकार इटावा में फिशर वन फोरेस्ट की लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इटवा सफारी पार्क बनाया गया है।