फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बब्बर शेरों के दीदार को अभी और करना होगा इंतजार, तय नहीं हुई सफारी खुलने की तारीख

Tue, 23 Mar 2021 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में स्थित लायन सफारी में एशियाई बब्बर शेरों का दीदार करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस महीने लायन सफारी खुलने की उम्मीद कम ही है। उसका प्रमुख कारण शेरों का प्रशिक्षण पूरा न होना है। शेरों के प्रशिक्षण के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अभी तीसरे चरण का प्रशिक्षण बाकी है।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शेरों का व्यवहार आशा के अनुकूल होने के बाद लायन सफारी खोलने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तब शासन से लायन सफारी आम दर्शकों के लिए खोलने की तारीख मुकर्रर की जाएगी। लायन सफारी, बीयर, डीयर, लेपर्ड और एंटीलोप सफारी को मिलकार इटावा में फिशर वन फोरेस्ट की लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इटवा सफारी पार्क बनाया गया है।

 
विज्ञापन

इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
इनमें लायन सफारी को छोड़कर बाकी चार सफारी आम दर्शकों के लिए खोली जा चुकी है। अब सिर्फ लायन सफारी खुलना बाकी है। वैसे यह उम्मीद की जा रही थी कि होली के आसपास आम दर्शक शेरों को नजदीक से देख सकेंगे। फिलहाल ऐसा नहीं हो पाएगा। लायन सफारी में मनन जेसिका की तीन संतानों भारत, रूपा और सोना को ही दर्शकों को देखने का मौका मिलेगा।

वैसे इस समय सफारी में 18 शेर हैं। सफारी प्रशासन एक महीने से इन शेरों को प्रशिक्षण दे रहा है। जंगल में रहने वाले शेर आम दर्शकों को देखकर कुछ अप्रत्याशित कर सकते हैं। यह स्थिति न बने इसके लिए उन्हें मानव के बीच रहने का आदी बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सफारी के कई कर्मचारी एक साथ अपने सुरक्षा के साजो समान के साथ इन शेरों के बीच से होकर गुजरते हैं।

शेरों का इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार रहे ऐसा माहौल तैयार करते है। इस प्रशिक्षण के बाद शेरों के क्षेत्र से बस निकालने का उपक्रम किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह होगा कि बस देखकर या आवाज सुनकर शेर चौकेगा नहीं। इसका ट्रायल अब एक दो दिन बाद शुरू होने वाला है। ट्रायल पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेेजी जाएगी। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लायन सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि लायन सफारी खोलने के बारे में अभी शासन स्तर से निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें