फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बढ़पुरा क्षेत्र में मिट्टी का टीला धसकने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल

Mon, 03 Oct 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, इटावा

सार

ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि ये चारों बच्चे घर को लीपने के लिए गांव के ही बड़े टीले से मिट्टी खोदने गए थे। तभी मिट्टी का टीला धंसक गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़पुरा क्षेत्र के गुलाब की गाड़िया गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में मिट्टी की करार गिरने से उसमें चार बच्चे दब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जानवी (9) पुत्री बबलू, सोनाक्षी (7) पुत्री दीपचंद, कृष्णा (8) पुत्र करन सिंह की मौत हुई है। अनुष्का (9) पुत्री ब्रजेश घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि ये चारों बच्चे घर को लीपने के लिए गांव के ही बड़े टीले से मिट्टी खोदने गए थे। तभी मिट्टी का टीला धंसक गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें