फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
अमन, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। साइकिल से गिरकर घायल हुए बालक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के अड्डा जुहाना पटेल नगर निवासी अमन (10) पुत्र स्व. अखिलेश शुक्रवार शाम घर के बाहर साइकिल चलाते वक्त गिरकर घायल हो गया था। बाबा रामदास ने बताया कि अमन को चोट लगने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए थे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर घर ले जाने को कह दिया। कहने के बावजूद डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया। घर ले जाते वक्त रास्ते में बालक की मौत हो गई।
इससे आक्रोशित परिजन शव को वापस इमरजेंसी में ले आए और शव रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मो. कामिल पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने परिजनों की मांग पर बालक का पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

बताया कि परिजन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर सही इलाज न करने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर उनको आश्वासन दिया गया है कि बच्चे का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा। प्रार्थना पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि परिजनों के आरोपों के बाद जानकारी की गई थी। इसमें पता चला कि इंजेक्शन सही लगाया है। बालक के पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। बताते हैं कि बालक के पिता के मौत के बाद मां भी छोड़ कर चली गई थी। तब से अमन अपने दादा रामदास के साथ रहता था। बाबा रामदास ने कहा कि अगर डॉक्टर उसे भर्ती कर लेते तो शायद मेरा पोता आज जिंदा होता।

बालक की मौत के बाद जिला अस्पताल में रोती बिलखती महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

परिजनों को शांत करवाते सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें