फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा टीम ने जीता बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 28 विजेता इटावा बेसिक शिक्षक टीम के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व गौरव को मैन ऑफ द मैच का खिताब
इटावा। लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित हुये प्रदेश स्तरीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट को इटावा बेसिक शिक्षक क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

टीम की जीत पर इटावा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसएमजीआई के चेयरमेन डॉ. विवेक यादव, अनिल चौधरी, पूर्ण रणजी ट्राफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव ने टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सौरभ अवतार को मैन ऑफ द सीरीज व अमन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के साथ गौरव पाठक को फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम के कप्तान विपिन चौहान व मेंटोर अनिरुद्ध दीक्षित रहे। इस अवसर पर सौरभ पाठक, इंद्रजीत सिंह, अजयपाल यादव, विजय पाल, सत्यनारायण प्रसाद, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें