फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर लीकेज होने से मची भगदड़

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में रखा सिलेंडर। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में रविवार रात ऑक्सीजन सिलिंडर में लीकेज होने से भगदड़ मच गई। वार्ड ब्वाय और एंबुलेंस चालक ने सिलिंडर का नोजल बंद किया।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में रात करीब 11 बजे 22 मरीज भर्ती थे। एक मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। तीमारदार ने डॉक्टर कक्ष में जानकारी दी। कर्मचारी ने उससे खुद सिलिंडर ले जाने के लिए कहा। तीमारदार सिलिंडर खींचकर ले जाने लगा। इससे उसका नोजल खुल गया और गैस लीक होने लगी। सिलिंडर से गैस लीकेज होने पर तीमारदार मरीजों को लेकर भागने लगे। अफरा तफरी के बीच वार्ड ब्वाय और एंबुलेंस चालक ने नोजल बंद कर दिया। सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने स्टाफ को लापरवाही पर फटकार लगाई। कहा वार्ड में अनावश्यक सिलिंडर नहीं रखे जाएं। मरीज को जरूरत होने पर वार्ड ब्वाय ही सिलिंडर लेकर जाएं। लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें