फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगे स्पोर्ट्स कालेज के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
आशुतोष - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। छत्तीसगढ़ में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित हो रही 65वीं सब जूनियर 14 वर्षीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई इटावा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी आशुतोष राय, हिमांशु चौधरी, आयुष पवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गई कालेज की टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राज्य में उनके प्रदर्शन आधार पर तीनों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। चयनित होने पर प्रधानाचार्य एसके लहरी, प्रशिक्षिका मीतू सिंह, राजेश कुमार गौड़, राजीव कुमार, शिक्षा प्रभारी मोहम्मद जियाउर्रहमान, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार यादव, रामेश्वर, रणधीर सिंह, अमिताभ पाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें