एससीए के शूटर्स कोच चंद्रमोहन तिवारी के साथ
- फोटो : ETAWHA
इटावा। 26 फरवरी से छह मार्च तक नोएडा में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप में जिले की मेधा भी चमकी है। प्रतियोगिता में इटावा के निशानेबाजों ने 17 मेडल जीते हैं। कुल 24 खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। इनमें से कई ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। 17 मेडलों में एक गोल्ड और 16 ब्रॉन्ज हैं।
शहर के कुनैरा हरसौली स्थित स्पोर्ट्स केयर एकेडमी के संचालक व कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि उनके साथ ही ऋत्विक तिवारी, राशिद खान, दुर्गेश कुमार, शिवम मिश्रा, राजीव कुमार शर्मा, अनिकेत कुशवाहा ने पदकों पर निशाना लगाया।
एकेडमी के पवन शुक्ला, युवना तिवारी, कौशल किशोर राजपूत, आकाशी, हर्षित, दिशवाल, हर्ष राठौर, सुमित कुशवाहा, शिवम मिश्रा, दुर्गेश कुमार, अरनव सिंह राणा, राजीव कुमार शर्मा, अंकित कुशवाह, विशेष गौतम, संदीप कुमार शुक्ला, प्रशांत सिंह, गगन कुमार, विशाल सिंह आदि ने जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने बधाई दी।