फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बंद मिले चार स्कूल, अध्यापकों को वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र दिग्विजय सिंह ने नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के चार विद्यालय निर्धारित समय से पहले ही बंद मिले। दोपहर तीन बजे ही पहले ही अध्यापक बच्चों की छुट्टी कर स्कूल बंद करके चले गए। बीईओ ने कार्रवाई करते हुए चारों विद्यालयों के समस्य अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटते हुए उनकी चरित्र पंजिका पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा चकरनगर विकास खंड में भी अनुपस्थित मिले अध्यापकों का वेतन काटा गया।
विज्ञापन

बीईओ को प्रावि पचावली 2:18 बजे बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय पचावली 2:24 बजे बंद मिला। प्रावि सुल्तानपुर कला 2:24 बजे एवं प्रावि कुनैरा 2:40 बजे बंद मिले। स्कूलों की छुट्टी का समय सायं 3 बजे है। समय से पहले विद्यालयों को बंद करने वाले पूरे स्टाफ के वेतन में एक दिन की कटौती गई। इसके अलावा बीईओ ने चकरनगर में प्रावि पिपरौली गढ़िया में उवेश सिंह, उप्रावि बिहार में अनिकेत कुमार, प्रावि शेरगढ़ में पंकज कुमार प्रावि बिठौली में प्रधानाध्यापक अशोक पाल को अनुपस्थित थे। सभी का एक एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें