फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में धूप सेंकते मिलीं प्रधानाध्यापक, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पढ़ाई के समय विद्यालय में धूप सेंकने एवं मिड डे मील में घटिया आलू, सोयाबीन का इस्तेमाल कर बनी सब्जी देखकर निरीक्षण पर निकले बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए अजय कुमार सिंह ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया है। इसके चार अन्य शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है।
विज्ञापन

6 जनवरी को बीएसए ने बढ़पुरा विकास खंड के कन्या उप्रावि इकदिल का निरीक्षण किया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा शिक्षिकाओं के साथ बाहर बैठकर धूप सेंक रही थी। उन्होंने निष्ठा/ प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं किया है। प्रधानाध्यापक के रूप में पद के दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के आरोप में प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। प्रावि इकदिल के निरीक्षण में मिड डे मील में रोटी सब्जी बनी हुई थी।
इसमें गुणवत्ता विहीन सब्जी, नमक, पानी, आलू, घटिया किस्म की सोयाबीन डालकर बनाई गई थी। मिड डे मील के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के कारण प्रधानाध्याक नीतु पुरवार का वेतन भी रोक दिया। चकरनगर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सगरा में अध्यापक उपस्थित मिले। प्रावि सगरा में सहायक अध्यापक सरिता कुमारी, आंचल, प्रीति तिवारी शिक्षा मित्र, सुरेंद्र पाल सिंह शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया। उच्च प्रावि बछेड़ी में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली प्रधानाध्यापक शशि, सहायक अध्यापक सूर्यप्रकाश का एक दिन का वेतन काटा गया। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर की निरीक्षण आख्या के आधार पर पूर्व मावि मीरखपुर पुठिया के रंजीत, प्रावि नगला दती की प्रअ रजनेश कुमारी, प्रावि रजमऊ की मीनाक्षी यादव एवं प्रावि कुंजपुर के प्रअ प्रदीप कुमार तिवारी का एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें